छपरा, फरवरी 24 -- चार दर्जन पुरुष व महिला पहलवानों ने जमकर अपना दमखम दिखाया गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, मऊ के पहलवानों ने दिखाये कुश्ती के दांव मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित स्व ऋषि बाबा के बगीचे में स्थित अखाड़े पर मंगलवार को सम्पन्न दंगल प्रतियोगिता में यूपी तथा बिहार के अलग अलग जिलों से पहुंचे लगभग चार दर्जन पुरुष व महिला पहलवानों ने जमकर अपना दमखम दिखाया तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर वाहवाही लूटी। मुकाबले को देखने के लिए अखाड़े के चारों तरफ दूर दराज से आये हजारों दर्शकों की भीड़ जमी रही। इससे पहले मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल कुमार उर्फ बिट्टू यादव ने ढोल नगाड़े और जयकारे के बीच फीता काटकर दंगल प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। समारोह में उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, थानाध्यक्ष बिनोद क...