शिवांगी ने नवोदय परीक्षा में बनाई जगह
कन्नौज, मई 9 -- गुगरापुर क्षेत्र की छात्रा शिवांगी पुत्री अभय कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिषदीय विद्यालयों का मान बढ़ाया है। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरापुर की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। एक सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रा की मेहनत और नियमित अध्ययन को सफलता की असली वजह बताया। शिक्षक राकेंद्र कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से किसी भी छात्र की प्रतिभा निखर सकती है। कार्यक्रम में महामंत्री राम किशोर सिंह ने शिवांगी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, जबकि शिक्षक नीरज कुमार ने पेन व नोटबुक भेंट की। इस दौरान अभय सिंह समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.