नई दिल्ली, अगस्त 6 -- लॉकअप 2 सज या सजा शो खत्म हो गया है। श्रेया कालरा शो की विनर हैं और उन्होंने शिवांगी जोशी को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। फिनाले में कई सेलेब्स बतौर गेस्ट आए थे जिसमें से एक प्रिंस नरुला थे। प्रिंस ने इस दौरान शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की इक्वेशन पर सवाल उठाए और उनके बॉन्ड को निब्बा-निब्बी वाला प्यार बताया।शिवांगी-हर्षद को लेकर प्रिंस ने क्या कहा दरअसल, प्रिंस ने शिवांगी को कहा, हर्षद का कभी समझ ही नहीं आया इक्वेशन क्या है। बोलते ये हो कि आप दोस्त हो पर अभी हाल ही में आपका जब वो एलिमिनेट हो रहा था, आपने बोला कि मेरे आखिरी क्लिप्स हैं ये आप ले लो और उसने आपको रुमाल पकड़ाया। ये ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई बॉर्डर पर फाइट करने जा रहा है। मतलब ये कौन करता है भाई? यह भी पढ़ें- श्रेया कालरा ने जीता नेटफ्लिक्स का लॉकअप,...