मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में एक युवक को रविवार की दोपहर को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता भागने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। तरियानी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित पार्सल कार्यालय के पास से किशोरी और युवक को पकड़ा। शनिवार की रात दोनों जंक्शन पहुंचे थे。 यह भी पढ़ें- जंक्शन पर युवक संग धराई किशोरीगिरफ्तारी की प्रक्रिया आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में पता चला कि दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे। पकड़ा गया युवक भी किशोरी के गांव का है। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। बताया जाता है कि आरोपी किशोरी के चाचा के मकान में निर्माण ...