सीतामढ़ी, जनवरी 8 -- शिवहर। शिवहर-सीतामढ़ी रेल लाइन के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। भू- अर्जन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पिपराही प्रखंड क्षेत्र में मौजावर भू-अर्जन शिविर आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन ने शिविर की तिथि और समय का रोस्टर जारी किया है। प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से संबंधित मौजों के रैयतों की समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया जाएगा। इससे शिवहर-सीतामढ़ी रेल लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सकेगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि भू अर्जन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर रेल लाइन निर्माण में आ रही प्रशासनिक कठिनाइयों को समाप्त किया जाए। 12 जनवरी को मीनापुर बलहा, 13 जनवरी 2 को धनकौल एवं 16 जनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.