शिवहर में मुहर्रम से पहले भारी बवाल, दो गुटों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; 15 लोग घायल
शिवहर, जून 25 -- बिहार के शिवहर में गुरुवार को मुहर्रम से एक दिन पहले जमकर बवाल हो गया। ताजिया जुलूस की तैयारी के लिए निकले अखाड़ों के बीच भिड़ंत्त हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के लोग आपस में पत्थरबाजी और मारपीट करने लगे। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस टकराव में 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, शिवहर गर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को मुहर्रम की तैयारी चल रही थी। विभिन्न अखाड़ों से जुड़े लोग ताजिया जुलूस लेकर प्रैक्टिस के लिए जब निकले, तो माहौल बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि थाना रोड पर अखाड़ों की क्रॉसिंग हुई। इस दौरान वार्ड संख्या-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड संख्या-8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.