शिवहर में प्रखंड प्रमुख के भाई हार्डवेयर व्यापारी की हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम, मई 19 -- बिहार के शिवहर में बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी चौक के पास मंगलवार शाम को हुई। समोद शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बखार चंडीहा गांव के रहने वाले थे। वह पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई थे। वारदात के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पारिवार के लोगों ने बताया कि समोद का बसंतपट्टी बाजार चौक पर हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहां उनके परिवार की एक साथ तीन दुकानें हैं, जिनमें बड़े भाई सह प्रखंड प्रमुख प्रमोद सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.