सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- शिवहर। स्थानीय सांसद लवली आनंद ने शिवहर में हवाई अड्डा निर्माण से संबंधित लोकसभा में उठाए है। संसद द्वारा इस संबंध में लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि शिवहर जिले में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर फिलहाल केंद्र सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। संसद में संसद द्वारा पूछेगए मौखिक प्रश्न संख्या 77 के लिखित उत्तर में नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राधा मोहन नायडू ने बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नीति, 2008 के तहत किसी भी नए हवाई अड्डे के विकास की पहल राज्य सरकार या इच्छुक एयरपोर्ट डेवलपर द्वारा की जाती है। इसके लिए व्यवहार्यता अध्ययन, विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के साथ नागरिक विमानन मंत्रालय से सैद्धांतिक स्वीकृति लेनी हो...