सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में आयोजित अंडर 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का नौवमा मैच शनिवार को सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला गया। मैच में शिवहर की टीम ने 5 विकेट से सीतामढ़ी को हराकर जीत दर्ज की। सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सीतामढ़ी ने अंकित के 62 रन व शिवम कुमार के 52 रनो के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 226 रन बनाया। शिवहर की तरफ से प्रतीक ने 3 व पुष्प राज ने 2 विकेट चटकाया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को नौ विकेट से दी मात वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम 44 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच 5 विकेट से मैच जीत लिया। शिवहर की तरफ से उज्ज्वल राज ने 90 नाबाद रन व ...