सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- शिवहर। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत बुधवार को मंडल कारा, शिवहर में एक दिवसीय विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, समाज कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, शिवहर द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा बंदियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ना था। शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन की पात्रता पूरी करने वाले बंदियों से सीधे आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही उनके पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कर संकलन किया गया, ताकि पेंशन स्वीकृति की प्रक्रि...