मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के पीकू में शनिवार को एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई। बच्चा शिवहर के पिपराही का रहने वाला है। बच्चे को 18 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। पिपराही के अफरीन अब्बास (10) को चमकी के लक्षण के बाद 15 अप्रैल को एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती कराया गया था। जांच में उसमें एईएस की पुष्टि हुई। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में एईएस का कारण एहाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। अब तक एसकेएमसीएच में 21 बच्चे चमकी बुखार से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। यह भी पढ़ें- चमकी को धमकी : जगाओ, खिलाओ और हॉस्पिटल ले जाओ यह भी पढ़ें- DM started the census by doing self-counting through mobile
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.