मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के पीकू में दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। एक बच्चा शिवहर और दूसरा सीतामढ़ी का रहनेवाला है। शिवहर के आठ वर्षीय बच्चे रोहित कुमार को 13 अप्रैल को चमकी के लक्षण आने पर एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। बच्चे में एईएस का कारण पेयोजेनिक मेनेंजाइटिस बताया गया है। ठीक होने पर बच्चे को 28 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया।सीतामढ़ी की छह महीने की सन्वी कुमारी को चमकी होने पर एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। बच्ची में एईएस का कारण एसेप्टिक मेनेंजाइटिस बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...