शिवसैनिकों ने 4 किलो की चांदी की ईंट दी थी, कहां गई? राम मंदिर चढ़ावा मामले में ट्रस्ट से संजय राउत ने पूछा
नई दिल्ली, जून 26 -- अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने अब राजनीतिक बहस का रूप ले लिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे, यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना द्वारा दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के योगदान को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जवाब मांगा है। वहीं, सिंधी समाज ने भी वर्ष 2021 में दान की गई 200 किलो चांदी की ईंटों का हिसाब मांगा है।4 किलो की चांदी की ईंट और एक करोड़ कहां गायब हुआ? संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उद्धव ठाकरे ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में एक करोड़ रुपये और 4 किलो चांदी की पवित्र ईंट दान की थी। उनका आरोप है कि कई साल बीत जाने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.