मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर शहर में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही भारी फीस वसूली और आर्थिक शोषण के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।शिवसेना का आरोप है कि जिले के निजी स्कूल अभिभावकों को विशेष दुकानों से महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके अलावा हर साल अगली कक्षा में प्रवेश के नाम पर दोबारा एडमिशन फीस लेना अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। ज्ञापन में शिव सेना ने मांग की है कि प्रत्येक वर्ष ली जाने वाली दोबारा एडमिशन फीस पर तुरंत रोक लगे। किताबें और ड्रेस किसी एक दुकान से खरीदने की बाध्यता खत्म हो। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए। जिला अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.