मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा समेत शिवसैनिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह का अल्प आयु में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करना और देश के लिए प्राण न्यौछावर करना युवाओं के लिए सर्वोच्च प्रेरणा है। जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, मंगत सिंह, देवेंद्र चौहान, सोनू कश्यप, रविंद्र कुमार, जसविंदर सिंह और सविता गौतम सहित कई शिवसैनिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प यह भी पढ़ें- 119 वी जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए शही...