मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों की पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश ललित मोहन शर्मा ने सभी जिला मंडल प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्र में शिवसेना के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिवसेना को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी को जनहित सामाजिक और हिंदू हित के मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी को शंकराचार्य जी के अपमान को लेकर व उनके सम्मान बढ़ाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंडल जिला, महानगर प्रमुखों एक स्वर में शिवसेना के उत्थान व उसकी मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा व संचालन ...