रांची, जुलाई 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड शिवसेना के प्रदेश प्रमुख दीपक सिंह गुरुवार को सावन माह के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन और पूजन के लिए देवघर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद वे बाबा वासुकीनाथ में भी जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा धाम की यात्रा एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जिसे प्रत्येक भारतीय को जीवन में एक बार अवश्य करना चाहिए। दीपक सिंह ने कहा कि बाबा धाम यात्रा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी है। यह यात्रा लोगों को एकता, सौहार्द और भगवान शिव के प्रति समर्पण का संदेश देती है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : दलूहाट हनुमान मंदिर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था उनके साथ शिवम सिन्हा, जितेंद्र सिंह, राजू सिंह, न...