बिजनौर, मई 4 -- चांदपुर। शिवसेना की एक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय बागड़पुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभित गुर्जर व संचालन दिनेश तोमर ने किया। जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि चांदपुर मंडी समिति के अंदर पुराने पेड़ थे यूके लिफ़्टीस के काफी पुराने लगभग 200 पेड़ जिनकी कीमत लगभग 60 से 70 लाख रुपए के करीब थी वह कुछ कर्मचारी व अधिकारी व ठेकेदार की मिली भगत से कुल चार-पांच लाख रुपए में बेच दिए गए, जिससे सरकार को काफी हानी व भ्रष्टाचार को भी इसे बढ़ावा मिलता है। दिनेश तोमर ने कहा कि गौशाला के अंदर भूखी तड़प तड़प कर मार रही हैं ना हरा चारा है ना उन पर छाया है कोई अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है। इस इसे लेकर हम 9 तारीख को मान्य मुख्यमंत्री से मिलेंगे और जो इसमें अधिकारी कर्मचारी लिप्त हैं उनकी शिकायत करेंगे इस मौके पर खि...