मुरादाबाद, अगस्त 23 -- आपात स्थिति में इलाज के जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में शिवसेना की ओर से संचालित एंबुलेंस भी मददगार होगी। शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की ओर से मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। शिवसेना के राष्ट्रीय नेता राजेश दुबे ने भगवा ध्वज फहराकर एंबुलेंस सेवा का उद्धाटन किया। इस मौके पर शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, शिबू पांडेय, अरुण ठाकुर, जीतू प्रजापति, राहुल सिंह, टिंकू सैनी, हर्ष सिंह, सुरेश सैनी, उमेश ठाकुर, नितेश, अशोक सैनी, आकाश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...