शिवसेना और NCP को साधने में जुटी भाजपा, फडणवीस के साथ बैठक में तय हुआ फॉर्मूला
मुंबई।, अगस्त 26 -- महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर जारी अंदरूनी मतभेदों और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सहयोगी दलों शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने की पहल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उनके आधिकारिक आवास वर्षा पर दो घंटे लंबी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित तीनों दलों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि तीनों दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि कोई भी नेता या मंत्री सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की आलोचना नहीं करेगा। लंबे समय से लंबित 171 निगमों और मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी की जाएगी। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.