नई दिल्ली, जून 21 -- शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को साफ कहा कि उनकी अगुवाई वाली शिवसेना ही असली और एकमात्र शिवसेना है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 'केवल एक शिवसेना' वाली बयान का तीखा जवाब दिया। मुंबई में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरे नेतृत्व वाली शिवसेना ही एकमात्र शिवसेना है। उनका यह बयान शाह के कोल्हापुर रैली वाले बयान के एक दिन बाद आया है। अमित शाह ने शनिवार को कहा था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के अलावा कोई दूसरी शिवसेना नहीं है। बता दें कि बाल ठाकरे द्वारा 1966 में स्थापित शिवसेना जून 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद दो गुटों में बंट गई थी। फरवरी 2023 में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना का नाम, चिह्न और मान्यता दे दी थी, ज...