नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी खेमे में भगदड़ जैसी स्थिति है। तृणमूल कांग्रेस की बड़ी टूट के बाद अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी टूट के कगार पर पहुंच गई है। इस पार्टी के छह सांसदों ने बगावत कर दी है और उन्होंने दो तिहाई के जरूरी विभाजन के आंकड़े के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी कर ली है। अगले 24 घंटे में यह बगावत पार्टी में विभाजन का स्वरूप ले सकती है। इसी बीच झामुमो, आप व राकांपा (पवार) को लेकर भी सुगबुगाहट होने लगी है। शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा में नौ सांसद है और इनमें से छह पार्टी मंच से गायब हैं। सूत्रों के अनुसार, इन सभी छह सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दो तिहाई के आंकड़े के साथ पार्टी से अलग होने की सूचना दी है। हाला...