हरिद्वार, जून 29 -- मध्य हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी और कनखल में सोमवार को करीब 40 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोनों क्षेत्रों में मरम्मत काम के लिए सात घटे तक पानी की सप्लाई बाधित रही। मरम्मत काम के लिए शिवलोक क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशन और कनखल के दो पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई को बंद किया गया था। देर शाम को पानी की आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली सोमवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने शिवलोक कॉलोनी और कनखल संन्यास रोड पर क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। सुबह 10 बजे दोनों क्षेत्र में मरम्मत का काम शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- शिवलोक और कनखल में 40 हजार ने पानी की किल्लत झेली मरम्मत काम के लिए जल संस्थान को मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ेगी। इस कारण शिवलोक क्षेत्र के पांच पंप...