सीतामढ़ी, जून 25 -- ओम भारती रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र के मानिकचौक गांव के दक्षिण टोला स्थित नवनिर्मित दक्षिणेश्वरनाथ शिव मंदिर में बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई थी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर जल लेकर मंदिर परिसर पहुंची थी। इसके बाद पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वैदिक आचार्यों के निर्देशन में संपन्न अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- सहसी गांव...