नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- शिवलिंग केवल भगवान शिव का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसमें शिव परिवार के कई सदस्यों का वास माना जाता है। हिंदू शास्त्रों और पुराणों के अनुसार, शिवलिंग के विभिन्न हिस्सों पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और उनकी पुत्री अशोक सुंदरी का भी निवास होता है। अशोक सुंदरी को शिव-पार्वती की पुत्री माना जाता है। इनकी पूजा से धन लाभ, मनोकामना पूर्ति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।अशोक सुंदरी कौन हैं? अशोक सुंदरी भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं। पुराणों में इन्हें अशोक वन की रक्षक और सौंदर्य की देवी के रूप में वर्णित किया गया है। नाम में 'अशोक' शब्द का अर्थ है शोक रहित। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से शोक, चिंता और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। अशोक सुंदरी को विशेष रूप से धन और समृद्धि का आशीर्वाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.