आरा, मई 8 -- -श्रद्धा की विरासत : बाबा जागेश्वर नाथ धाम में पुत्र ने पूरा किया पिता का अधूरा संकल्प -छपरा के शिल्पकार राहुल कुमार की कारीगरी से निखरा बाबा का दिव्य दरबार जगदीशपुर, निज संवाददाता आस्था जब संस्कार बनकर पीढ़ियों तक पहुंचती है, तब वह केवल पूजा नहीं, बल्कि विरासत का सम्मान बन जाती है। जगदीशपुर के ऐतिहासिक छठिया पोखरा स्थित बाबा जागेश्वर नाथ धाम में शुक्रवार को ऐसा ही भावुक और श्रद्धामय दृश्य देखने को मिला, जब डीएम रोड निवासी स्वर्गीय पारस नाथ रामायणी के पुत्र त्रिलोकी नाथ कसेरा ने अपने पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करते हुए बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर पीतल का भव्य 'गोप' अर्पित किया।

विशेष पूजा और अर्चना मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक पांडेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, जलाभिषेक और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न ह...