गोंडा, मई 3 -- तरबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनौली गांव स्थित शिवालय में शनिवार को देररात अंधेरे का फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने शिवलिंग व नंदी की मूर्ति खंडित कर दी। बिजली आने पर गांव के शिव मंगल सिंह, सिद्धमान राणा शिवालय में कीर्तन करने पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग व नंदी की खंडित है। दोनों की सूचना पर गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में जुट गए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलने पर तरबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने जुट गई। ग्रामीणों ने शिवलिंग व नंदी की मूर्ति खंडित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। धनौली गांव में करीब 50 वर्ष पहले शिवालय की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र करके शिवालय का निर्माण कराने के बाद शिवलिंग की स्थापना कराई। मंदिर में नंदी की भी मूर्ति लगी है। शिवालय पर महाशिवरात्रि के अवसर पर पांच दिन ...