मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- गांव छपार में शिव मंदिर पुराना बाजार में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर म्यूजिक सिस्टम के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसके उपरांत में मंदिर में शिवलिंग को पुनर्स्थापित किया गया। रविवार को शोभायात्रा मंदिर से आरम्भ होकर श्रीरामलीला भवन, होली चौक, शिव चौक, श्रीबालाजी धाम, सिमर्थी मार्ग, बस स्टैंड से होकर पुराने बाजार में समाप्त हुई। शोभायात्रा पर घर-घर से पुष्प वर्षा की गई, आतिशबाजी भी की गई। युवाओं व महिलाओं ने भोलेनाथ के भजनों पर खूब डांस किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में हवन हुआ तत्पश्चात शिवलिंग स्थापित किया गया। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से विपिन गोयल, गौरव गुप्ता, नरेश कर्णवाल, तपेश शर्मा, अमित त्यागी, जोनी गोयल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...