हमीरपुर, फरवरी 17 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा बार एसोसियेशन के चुनाव में शिवलाल पाल ने बरदानी प्रसाद को हराया। जबकि महामंत्री में विवेक दीक्षित ने राकेश वर्मा को हराया। विजेता पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मौदहा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में सुबह 9 बजे से शुरू हुए अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए मतदान हुआ। इसके बाद शाम 5 बजे मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमे कुल 173 वोटों में अध्यक्ष पद पर शिवलाल पाल 105 वोटों के साथ निर्वाचित हुए। जबकि बरदानी प्रसाद 38 मतों के साथ दूसरे, जयहिंद 18 मतों के तीसरे तो महमूद रज़ा 12 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित 82 मतों के साथ निर्वाचित हुए। जबकि दूसरे स्थान पर राकेश वर्मा 70 मत व फिरोज़ अहमद 19 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नव न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.