लखनऊ, अप्रैल 8 -- महापौर और अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने प्लांट का निरीक्षण किया लखनऊ, प्रमुख संवाददातानगर निगम के शिवरी प्लांट की कार्य प्रणाली देखने बुधवार को अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्लांट में संचालित व्यवस्थाओं को करीब से देखा और नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।स्वांत रंजन ने शहर से एकत्रित होने वाले कूड़े के उसी दिन निस्तारण की व्यवस्था को बेहद प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नगर निगम लखनऊ को देश में स्वच्छता के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आने के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि इस वर्ष महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में लखनऊ प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने शिव...