लखनऊ, मार्च 12 -- काकोरी के शिवरी कूड़ा प्लांट में काम करने वाले एक हेल्पर कामता प्रसाद पाण्डेय (51) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह हेल्पर का शव बाथरूम में पड़ा देख अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के किये भेज दिया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सुल्तानपुर के आशापुर इमलिया निवासी कामता प्रसाद पाण्डेय शिवरी स्थित कूड़ा प्लांट में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे और प्लांट में बने लेबर कॉलोनी में रहते थे। बुधवार रात कामता कॉलोनी के सामने बने बाथरूम में शौच के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह बाथरूम में मृत मिले। साथी कर्मचारियों ने इलाज के लिए बेहटा सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। कामता शराब का अत्यध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.