दरभंगा, फरवरी 27 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर शव जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में मृतक के बहनोई ने बहेड़ी थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी स्व. अशर्फी लालदेव के पुत्र राजेश लालदेव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे उनके साढ़ू अनुज लालदेव ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके साला बबलू लालदेव की उसके ही चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को गांव की गाछी में ले जाकर जला दिया गया। राजेश लालदेव ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी पत्नी रंगीला देवी के साथ शिवराम गांव पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.