बक्सर, अप्रैल 15 -- ब्रह्मपुर। वैशाख माह की शिवरात्रि के अवसर पर जुटी भीड़ का फायदा चोर व उचक्कों ने भी उठाया। बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरों द्वारा गायब कर दी गई। पुलिस को दिए आवेदन में सिमरी थाना के बड़का गांव सबल पट्टी नागपुर निवासी राकेश मिश्रा ने कहा है कि वह अपनी बाइक से बुधवार को यहां मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। थाना रोड में बाइक खड़ी कर पूजा करने चले गए। लेकिन, जब वापस आए तो वहां उनकी बाइक नहीं थी। यह भी पढ़ें- नाथ बाबा मंदिर के पास से रोहतास के युवक की बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...