आदित्यपुर, जनवरी 4 -- गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मोहल्ला वासियों की बैठक हुई। एसपी सिंह ने अध्यक्षता की। बैठक में इस वर्ष मंदिर स्थापना दिवस, शिवरात्रि पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मंदिर को व्यवस्थित रूप से संचालन करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। जिसमें सभी लोगों ने विचार व सुझाव दिए। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी भंग कर मंदिर की नई कमेटी का गठन करने, प्रत्येक तीन महीने पर कोष का ब्यौरा सदस्यों के बीच रखने, पारिवारिक परिवेश में सभी कार्यक्रमों का आयोजन करने, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मंदिर संचालन के लिए संरक्षक मंडली का गठन किया गया। जिसमें सीताराम महतो, अमरेंद्र महापात्रा, जय गोविंद दुबे, दुर्गानंद चौधरी, अखिलेश सिंह समेत ...