साहिबगंज, फरवरी 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर शहर के बाजार स्थित बाबा काशीनाथ मंदिर में दूसरे दिन सोमवार को हवन यज्ञ हुआ। पुरोहित जनार्दन उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुति कराया। मौके पर कमेटी के सदस्य भुदेव कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के प्रथम दिन सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि किया गया । शाम में भव्य शिव बारात निकाली गई । दूसरे दिन हवन व प्रसाद वितरण हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर कमेटी , प्रदीप चिरानिया, गौतम चिरानिया, अरविंद कुमार, विकास कुमार, जगदंबा सिंह, गौरव कुमार, दीपू पोद्दार, कीनू नारायण, सन्नी साहा,आदि कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...