मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- शिवरात्रि पर मंगलवार की सुबह सवेरे शिव मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड जलाभिषेक के लिये लगी रही। श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा के साथ भगवान शिव शंकर की पूजा की व परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं व नवयुवतियों ने भगवान शिव की विशेष पूजा की। वहीँ हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन भी किया गया। मोरना क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांवों में स्थित शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड आया। सुबह सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड आई। हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने को उमड़े शिवभक्त ककराला स्थित प्...