रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि आने वाले महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र, श्री राज कॉम्प्लेक्स, नेहरू पथ स्थित सिद्धेश्वर शिवमंदिर, रामगढ़ कैंट में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी सह मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल, भरेचनगर रामगढ़ के निदेशक गया प्रसाद राय ने कहा कि विकारग्रस्त विश्व के अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर शिव ही प्रकाश का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्कर्म की सच्ची शिक्षा केवल परमात्मा सदाशिव से ही प्राप्त होती है। भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान को समान महत्व देना समय की आवश्यकत...