बरेली, फरवरी 16 -- हाफिजगंज। शिवरात्री पर मंदिरों में सुबह से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को गांव के प्राचीन बाजार वाले शिव मंदिर से झांकी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। झांकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रिंस गुप्ता, मयंक गुप्ता, जितेंद्र गंगवार, अरूण गुप्ता, गुड्डू भारद्वाज, छोटू पंडित, दीपराज गंगवार, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, कपिल गुप्ता, मोहित मिश्रा, तरूण गुप्ता, चंदन गुप्ता, डॉ़ एके विश्वास, आदि मौजूद रहे। वहीं सुड़ियावा, हरहरपुर मटकली, बकैनिया, प्रथ्वीपुर नवदिया, सिथरा, काशीधर्मपुर, नवदिया रघुनाथ, बमनपुरी, अहमदाबाद, संतोषपुर के शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.