पिथौरागढ़, फरवरी 15 -- थल। नगर के प्राचीन बालेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन हुआ। रविवार को सुबह तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, केदारनाथ शिला, भैरवनाथ मंदिर और रामगंगा नदी के तट पर गंगा पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...