चम्पावत, फरवरी 13 -- लोहाघाट। लोहाघाट में रविवार को शिवरात्रि पर्व पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। नगर लोहाघाट में रविवार के दिन ही साप्ताहिक बंदी होती है। अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि पर्व को देखते हुए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने नगर के सभी व्यापारियों से महाशिवरात्रि पर्व पर दुकानें खोलने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...