बक्सर, मई 15 -- रघुनाथपुर। जेठ माह के शिवरात्रि के दिन बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी भी स्तर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया था। तीखी धूप व भीषण गर्मी में जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध भक्तों को शेड व मैट के अभाव के चलते काफी परेशानियां उठानी पड़ी। घंटों कतार में खड़े रहने के दौरान श्रद्धालु माथे पर लग रहे तीखी धूप और नीचे फर्श पर जल रहे पैर से परेशान दिखे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से किसी भी तरह की सुविधा का प्रबंध नहीं करने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप उनका कहना था कि ऐसी बदतर स्थिति अन्य शिव मंदिरों में नहीं है। लेकिन यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था में सुधार के लिए कोई प्रबंध नह...