मुंगेर, फरवरी 15 -- तारापुर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर पारामाउंट एकेडमी के प्ले हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मैनेजिंग डायरेक्टर श्वेता मंजरी, स्कूल मैनेजर कुमारी अनुराधा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक महेश कुमार सिंह,पारामाउंट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा, एकेडमी प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य परिमल किशोर झा, पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर वेदानंद झा, प्राधानाचार्य उमेश पाठक तथा एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में नर्सरी,एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने शिव ताडंव, शिव- पार्वती विवाह,शिव वंदना सहित अन्य पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों को पेश कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने सनातन वैदिक परंपरा के देवी-देवताओं जैसे भगवान राम, ...