मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा मत्स्य हेचरी (मछली पालन व प्रशिक्षण केंद्र) के प्रबंध निदेशक शिवराज सिंह को बिहार श्रेष्ठ उद्यमी सम्मान मिला है। इन्हें मुजफ्फरपुर में उद्यमिता, नवाचार और आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान को लेकर पुरस्कार दिया गया है। पटना के ज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित बिहार उद्यमिता के 13वें सम्मेलन में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...