नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- शिवराज और कमाली बने राष्ट्रीय सर्फिंग चैंपियन नई दिल्ली। शिवराज बाबू और कमाली मूर्ति ने रविवार को लिटिल अंडमान प्रो 2026 टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं का ओपन सर्फिंग खिताब जीत लिया। शिवराज 13.63 के स्कोर के साथ राष्ट्रीय चैंपियन बने। उन्होंने श्रीकांत डी को सिर्फ 0.30 अंक के अंतर से हराया। किशोर कुमार (12.87 अंक) उनके पीछे रहे जबकि संजय सेल्वमणि ने 9.30 अंक बनाए। महिलाओं के फाइनल में कमाली ने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 15.83 का शानदार स्कोर बनाया और शुगर शांति बनारसे (11.64) को 4.19 के अंतर से हराया। पुरुषों के एसयूपी स्प्रिंट फाइनल में शेखर पचई (1:22.32) ने पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं के एसयूपी स्प्रिंट फाइनल में विजयलक्ष्मी इरुलाप्पन (1:40.35) शीर्ष स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...