प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय जवाहर स्क्वायर पर शनिवार दोपहर शोकसभा हुई। इसमें कहा गया कि उन्होंने पांच दशक तक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर देश की सेवा की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, ज़िया उबेद, मानस शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी, प्रदीप द्विवेदी, अफरोज़ अहमद, राजकुमार आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.