गुमला, मई 16 -- गुमला। कृषि विज्ञान केंद्र विशुनपुर के तत्वावधान में शनिवार को शिवराजपुर गांव में पशु टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना के तहत आयोजित शिविर में पशुपालकों को बदलते मौसम में पशुधन की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान बकरियों में पीपीआर रोग की रोकथाम के लिए 330 बकरियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही गाय-बैलों को भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से टीके लगाए गए। विशेषज्ञों ने संक्रामक रोगों से बचाव, कृमिनाशक दवा, पोषण प्रबंधन और अन्य उपचार संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- दुधौरी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया पशुपालकों को जलवायु परिवर्तन से होने वाली बीमारियों के प्रति ...