नैनीताल, अगस्त 13 -- नैनीताल, संवाददाता। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरियाली तीज पर्व इस बार 15 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, इस बार हरियाली तीज पर शिवयोग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन तृतीया तिथि शाम 5:29 बजे तक रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात 3:25 बजे तक रहेगा। शिवयोग सुबह 7:09 बजे तक रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा। महिलाएं इस दिन हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां धारण करने के साथ हाथों में मेहंदी लगाकर सोलह शृंगार करती हैं। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को हरियाली तीज: सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, जानें पूजा के नियम हरा रंग प्रकृति, हरियाली और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़...