सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़। थानाक्षेत्र के गणेशपुर स्थित धरातल ग्रीन्स में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग और शिवम हत्यकांड मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। वर्तमान में तीन आरोप जेल में बंद है, बाकी दो फरार हैं। बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र के गणेशपुर में धरातल ग्रीन्स स्थित एक फार्म हाउस में बैठक के दौरान जमीन का टुकड़ा और पैसों के लेनदेन को लेकर अंधाधुंड फायरिंग हो गई थी, जिसमे साधारणशीर निवासी शिवन राणा की मौत हो गई थी । पुलिस ने मामले में करणी सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति राणा और गांव रणखंडी निवासी विक्की समेत पांच लोगों तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है और फरार दो अपराधी विक्रांत व सलमान को कोर्ट में सरेंडर करने के ...