लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- छोटी काशी में आयोजित ऐतिहासिक चैती मेला के नौवें दिन सांस्कृतिक मंच पर सीनियर गायन प्रतियोगिता हुई , जिसमें नगर की युवा प्रतिभाओं ने अपने स्वरों से देर रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य विनय प्रकाश शुक्ला व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि उमाशंकर मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों का ध्यान रखते हैं, जबकि विशिष्ट अतिथि विश्वनाथ राजपूत ने इस मंच को नई प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम की शुरुआत अमन कुमार के गीत एहसान तेरा होगा मुझपर से हुई। इस...