गिरडीह, मार्च 11 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत शतचंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर वृंदावन स्थित श्री गौरी शंकरधाम के धर्माचार्य, शास्त्राचार्य एवं अंतर्राष्ट्रीय मुख्य कथावाचक डॉ शिवम साधक जी महाराज ने अपने प्रवचन में भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे केवल भौतिक सुख-सुविधाओं में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। जीवन का वास्तविक उद्देश्य भगवान की भक्ति, सेवा और मानवता की भलाई में निहित है। उन्होंने कहा कि देवी भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा उसके जीवन के अनेक दुख-दर्द दूर होते हैं। माता भगवती की कृपा से मनुष्य के जीवन में सुख,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.